Homeराज्यउत्तराखण्डपर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन का छठवाँ दो दिवसीय सम्मेलन पर्यटन नगरी ग्वालदम में...

पर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन का छठवाँ दो दिवसीय सम्मेलन पर्यटन नगरी ग्वालदम में हुआ शुरू।

चमोली – पर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन का छठवाँ दो दिवसीय सम्मेलन पर्यटन नगरी ग्वालदम में शुरू हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ परिवहन और समाज कल्याण मंत्री चंदन राम दास ने किया।

इस मौके पर उन्होंने एसोसिएशन की मांगो पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

वही उनके द्वारा ग्वालदम डाक बंगले के परिसर में देवदार का पौधा रोपा। मंगलवार को सम्मेलन के पहले दिन मुख्य अतिथि चन्दन राम दास ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार समाज की दिशा और दशा का कार्य करता है। सरकार को आइना दिखाने का काम करता है।

कोरोना काल मे एक ओर जहां लोग अपने घरों में कैद थे वही दूसरी ओर पत्रकार जनता की समस्याओं को सरकार के सामने रख रहे थे।

इस मौके सरस्वती विद्या मंदिर के छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह और शॉल देकर सम्मानित किया गया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular