Homeराज्यउत्तराखण्डबीजेपी प्रदेश प्रवक्ता की बेटी ने यूपीएससी की ऑल इंडिया स्तर पर...

बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता की बेटी ने यूपीएससी की ऑल इंडिया स्तर पर हासिल की 19वीं रैंक।

पिथौरागढ़ – पिथौरागढ़ की डॉ दीक्षा जोशी ने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 19 वी रैंक हासिल की है। दीक्षा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी की बेटी है। दीक्षा हिमालयन हॉस्पिटल एमबीबीएस कर चुकी है। दीक्षा की ऑल इंडिया स्तर पर 19वीं रैंक हासिल करने पर उनके परिवार सहित पूरे जिले में खुशी की लहर है।

दीक्षा जोशी की यूपीएससी में 19वी रैंक आने पर उनके माता-पिता ने गर्व महसूस करते हुए इसे पूरे ज़िले और उत्तराखंड के लिए खुशी की बात बताया है। दीक्षा की माता का कहना है कि वह बचपन से ही बहुत होनहार थी उनकी इस उपलब्धि से वह बहुत खुश है। दीक्षा के घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

दीक्षा जोशी पिथौरागढ़ जिले की पहली महिला आईएएस है। जिसने पूरे देश में 19 वी रैंक हासिल की है। दीक्षा जोशी ने तीसरी बार में यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments