Homeअध्यात्मआस्थाचारधाम यात्रा में उमड़ा श्रधालुओं का जन सैलाब, 10 लाख से ज्यादा...

चारधाम यात्रा में उमड़ा श्रधालुओं का जन सैलाब, 10 लाख से ज्यादा यात्रियों ने किए दर्शन।

देहरादून – चारों धामों में तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 10 लाख पार पहुंच गया है। 3 मई से 25 मई के बीच कुल 10.26 लाख यात्रियों ने दर्शन किए है। केदारनाथ धाम में ही 3.35 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके है और बदरीनाथ धाम में 3.33 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। गंगोत्री में 2 लाख और यमुनोत्री में 1.49 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। हेमकुंड साहिब में अभी तक 7338 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

केदारनाथ पैदल मार्ग पर जाम की स्थिति से निपटने और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घोड़े खच्चर के लिए सोनप्रयाग से मुनकटिया, गौरीकुंड तक करीब चार किलोमीटर लंबा पैदल मार्ग पुर्नस्थापित कर दिया गया है। जिन यात्रियों ने अपने टिकट बुक करा लिए हैं और उत्तराखंड पहुंच चुके हैं, उनके लिए एसडीआरएफ के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा रहा है। बुधवार को ऋषिकेश में पर्यटन और एसडीआरएफ ने 700 ऑनलाइन पंजीकरण कराए। ये भी सुनिश्चित कराया जा रहा है कि इन पंजीकरण का दुरुपयोग न हो।

सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने बताया कि श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। ऐसे में धामों में सभी पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। वैकल्पिक मार्ग तैयार किए जा रहे हैं। सड़क बंद होने की स्थिति में सड़क खुलवाने को पर्याप्त संख्या में मशीनें, कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular