चमोली – 5 मई को भापकुंड में हुई वाहन दुर्घटना में लापता वाहन चालक का 18 दिन बाद भी कोई पता नही चल पाया। जिसको लेकर स्थानीय लोगो का सड़क निर्माण कार्य कर रही ओसीसी कंपनी पर लापता वाहन चालक संदीप के परिवार के लिये आर्थिक सहायता न देने पर भारी आक्रोश है। जिसको लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। तथा संबंधित कंपनी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।
सोमवार को गुस्साए ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जिसमे ओसिस कंपनी पर वाहन चालक संदीप के परिवार को आर्थिक सहायता नही देने का आरोप लगाया। वाहन चालक संदीप के परिजनों का कहना है कि 18 दिन बीत जाने के बाद भी संदीप का शव बरामद नही हो पाया है। संबंधित कंपनी द्वारा आज तक कंपनी द्वारा उनसे कोई संपर्क किया गया और न ही कंपनी द्वारा उन्हें कोई आर्थिक सहायता दी गई। उनके परिवार में केवल संदीप ही कमाने वाला था। अब उनके घर पर कोई कमाने वाला भी नही है। उन्होंने उपजिलाधिकारी से कंपनी के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।
उपजिलाधिकारी ने कंपनी को दो दिन का समय दिया है।
उसके बाद भी अगर कंपनी संदीप के परिवार को आर्थिक सहायता नही देती है तो कंपनी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
спб дизайн интерьера дизайнер интерьера спб заказать
Полная версия по ссылке: https://1citywomen.ru/krasota/maska-iz-soli-vmesto-krema/