Saturday, February 28, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड बेरोजगार युवाओं ने आवेदन कर, स्वरोजगार की तरफ बढ़ाये कदम।

बेरोजगार युवाओं ने आवेदन कर, स्वरोजगार की तरफ बढ़ाये कदम।

देहरादून – जहां सरकार स्वरोजगार को बढावा देने के लिए हर संम्भव प्रयास कर रही हैं, तो वहीं जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी प्रत्येक ब्लॉक में उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन कर रहे है। जिसमें बेरोजगार युवा रजिस्ट्रेशन कर स्वरोजगार को अपना सकेंगे। आज डोईवाला ब्लॉक में भी जिला उद्योग केंद्र की तरफ से शिविर का आयोजन किया गया जिसमें दर्जनों बेरोजगार युवक व युवतियों ने पंजीकरण कर स्वरोजगार को अपनाने की तरफ कदम बढ़ाए।

जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक एसएन मिश्रा ने बताया कि जिला उद्योग केंद्र द्वारा लगातार ऐसे शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों व शहरी क्षेत्रों के युवा स्वरोजगार के लिए आवेदन कर सकें। जिसके लिए जिला उद्योग केंद्र लगातार युवाओं को जागरूक करने का काम कर रहा है और उनकी हर तरह से मदद कर रहा है।

वही शिविर में पहुंचे युवाओं का कहना है कि जिला उद्योग केंद्र पर उनके द्वारा आवेदन तो कर दिया जाता है लेकिन जब उनकी फाइल बैंक के पास पहुंचती है तो बैंक तरह-तरह के बहाने बनाकर उनकी फाइलें कैंसिल कर देते हैं। इससे युवा पूरी तरह मायूस हो जाते हैं और स्वरोजगार के सपने देखने वाले युवा छोटी-मोटी नौकरी करने को मजबूर हो जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2