Homeराज्यउत्तराखण्डखालिया टॉप में फंसे 2 पर्यटकों को पुलिस और स्थानीय लोगों की...

खालिया टॉप में फंसे 2 पर्यटकों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर पहुँचाया सुरक्षित स्थान।

 

पिथौरागढ़ – पिथौरागढ जिले के मुनस्यारी में 15 मई को दो पर्यटक विशाल पुत्र शान्ति स्वरूप उम्र 25 वर्ष, सन्तोष कुमार पुत्र राम चरण लाल उम्र 27 वर्ष निवासीगण ग्राम पुरैनिया रामगुलाम तहसील बीसलपुर जनपद पिलीभीत उ0प्र0 हाल निवासी बरेली उ0प्र0 जो खलिया द्वार से खलिया टॉप मुनस्यारी घूमने गये थे। मौसम खराब होने के कारण खलिया टॉप से रास्ता भटक गये और नामिक की तरफ जंगल में चट्टानों के बीच फंस गये । जिनके लापता होने की सूचना प्राप्त होने पर थाना मुनस्यारी से प्रभारी निरीक्षक श्याम लाल विश्वकर्मा मय टीम तलाश करने गये। पुलिस टीम द्वारा और तहसील प्रशासन मुनस्यारी, आपदा प्रबन्धन टीम, आई.टी.बी.पी. एवं स्थानीय जनता की सहायता से खलिया टॉप से करीब 6 किलोमीटर दूर नामिक की तरफ अति दुर्गम स्थल चट्टानों के बीच जंगल में फंसे उक्त दोनों लापता टूरिस्टों को रैस्क्यू करके गिरगांव निकट बिर्थी फॉल सकुशल लाया गया। जिन्हें 108 एम्बूलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र तेजम भिजवाया गया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular