देहरादून – प्रगति एवम व फंड एशिया के सहयोग से महिलाओ को कानूनी जागरूकता हेतु दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था। जिसका समापन आज डोईवाला के अग्रवाल धर्मशाला मे हुआ, इस अवसर पर सस्था की सचिव रेखा पुंडीर ने महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए कानूनी जानकारियां दी एवम महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओ का लाभ व विकास की योजनाओ के बारे मे भी जानकारी दी साथ ही बताया कि महिलाओ को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर समाज को एक नया संदेश देना चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रही प्रो अंजलि वर्मा ने भी महिलाओं को आयुष्मांन योजना एवम स्वास्थ सम्बंधी बहुत महत्वपूर्ण जानकारी दी साथ ही महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया, इस अवसर तमाम महिलाएं उपस्थित रही।