Sunday, March 8, 2026
Home Uncategorized मौसम परिवर्तन न सह पाने से हो रही यात्रियों की मौत –...

मौसम परिवर्तन न सह पाने से हो रही यात्रियों की मौत – यमुनोत्री विधायक।

 

देहरादून – चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व सैलाब देखने को मिल रहा है। वहीँ यात्रा के दरमियान लगभग 32 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। इसको लेकर यमुनोत्री से निर्दलीय विधायक का कहना है कि सरकार ने अपने स्तर पर सारे बंदोबस्त ठीक किए हुए हैं। संजय डोभाल ने बताया कि देखा जा रहा है जिन लोगों को पहले से ही स्वास्थ्य की दिक्कतें हैं या फिर उन लोगों की मौत हो रही है जो लोग मौसम परिवर्तन को सहन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब सभी 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। जो दिक्कतें आ रही थी उसको काफी हद तक ठीक की जा चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2