Homeराज्यउत्तराखण्डकैंप संचालक के बीच हुई नोकझोंक, एक पक्ष के लोगों ने कर्मचारी...

कैंप संचालक के बीच हुई नोकझोंक, एक पक्ष के लोगों ने कर्मचारी की धारदार हथियार से की हत्या।

देहरादून – ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला क्षेत्र के गट्टूगाड़ में दो जंगल कैंप संचालकों में आपस में विवाद हो गया। झगड़ा इस कदर बढ़ा कि एक पक्ष के चार लोगों ने एक कर्मचारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मामला कल देर रात का है जहाँ शिवालिक और एकलव्य कैंप संचालक के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई।

लक्ष्मणझूला थाना निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि गट्टूगाड़ में गब्बर सिंह शिवालिक कैंप का संचालन करते हैं। शिवालिक कैंप के पास में ही एकलव्य कैंप भी है। आसपास में कैंप होने के चलते दोनों पक्षों में अक्सर विवाद होता रहता है। शुक्रवार देर रात एकलव्य कैंप में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। इसी दौरान शिवालिक और एकलव्य कैंप संचालक के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई। आरोप है कि इसी दौरान एकलव्य कैंप के चार कर्मचारी शिवालिक कैंप में घुस आए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसी बीच एकलव्य कैंप के कर्मचारियों ने धारदार हथियार से शिवालिक कैंप के कर्मचारी यशपाल उम्र 22 निवासी माला गांव, यमकेश्वर, जिला पौड़ी गढ़वाल पर हमला कर दिया। कर्मचारी को गंभीर अवस्था में एसपीएस राजकीय अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, मामले की जांच की जा रही है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular