Homeराज्यउत्तराखण्डछात्रा को यौन शोषण के मामले में चेयरमैन व प्रिंसिपल और एक...

छात्रा को यौन शोषण के मामले में चेयरमैन व प्रिंसिपल और एक छात्र को पुलिस ने धरा।

हरिद्वार – छात्रा को यौन शोषण के लिए अकेले में मिलने का दबाव बनाने वाले रंगीन मिजाज चेयरमैन व प्रिंसिपल और एक छात्र को पुलिस ने धर लिया। मामला हरिद्वार में बहादराबाद क्षेत्र के अरिहंत कॉलेज का है।

पुलिस के मुताबिक, शान्तरशाह क्षेत्र में क्रिस्टल वर्ल्ड के सामने अरिहंत कॉलेज पढ़ने वाली एक छात्रा कुमारी पूजा (काल्पनिक नाम) ने चौकी आकर बताया कि कॉलेज के चेयरमैन दीपक जैन पुत्र सुरेंद्र जैन निवासी रेलवे रोड रोहतक हाल निवासी शिवालिक नगर रानीपुर, प्रिंसिपल LIZU James पुत्र Y James निवासी कोट्टाराकारा, थाना कोटाराकारा जिला कोल्लम केरल और उसी कॉलेज के एक छात्र रवि रंजन पुत्र दिनेश कुमार चौधरी निवासी ग्राम गोनू चक थाना पछवाडा जनपद बेगूसराय बिहार उम्र 20 वर्ष ने यौन शोषण करने के लिए मजबूर करने के लिए व्हाट्सएप पर चैटिंग करते हैं। व्हाट्सएप कॉलिंग कर प्रिंसिपल जेम्स लगातार अपने छात्र रवि रंजन के माध्यम से बार-बार मिलने का दबाव बना रहे हैं। चेयरमैन दीपक जैन के विरुद्ध इस तरह के आरोप प्रकाश में आए हैं , लेकिन पीड़िताएं या तो किसी अन्य राज्य की रहने के कारण और कोर्ट कचहरी के चक्कर में ना करने के कारण तहरीर नहीं दे पा रही थी। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular