Homeराज्यउत्तराखण्डफायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी 12 दिन बाद...

फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी 12 दिन बाद चड़े पुलिस के हत्थे…

उधम सिंह नगर – बाजपुर के ग्राम पिपलिया में हुई फायरिंग की घटना के मुख्य आरोपी अविनाश शर्मा और हरप्रीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस इस मामले में अभी तक नौ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने घटना में प्रयोग किए गए तीन वाहन और चार हथियार भी बरामद किए है।
पैसों के लेनदेन को लेकर 26 अप्रैल को ग्राम पिपलिया में अविनाश शर्मा और उसके साथियों ने नेत्रपाल शर्मा के घर पर जमकर फायरिंग की थी।इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।पुलिस इस मामले में नेत्रपाल शर्मा की रिपोर्ट पर 7 लोगो को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी और आज उसने घटना के मुख्य आरोपी अविनाश शर्मा और हरप्रीत सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अभी तक इस मामले में 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चुकी है।पुलिस ने इनके पास से तीन वाहन और चार लाइसेंसी हथियार भी बरामद किए है।
एस एस पी मंजूनाथ टीसी का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और जल्दी ही दूसरे पक्ष के खिलाफ भी कारवाही की जायेगी।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments