Homeराज्यउत्तराखण्डकांग्रेस ने बताया निर्मला गहतोड़ी को एक मजबूत प्रत्याशी।

कांग्रेस ने बताया निर्मला गहतोड़ी को एक मजबूत प्रत्याशी।

 

देहरादून -चंपावत विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव को लेकर लंबे मंथन के बाद आखिरकार कांग्रेस ने प्रत्याशी के नाम के पत्ते खोल दिए हैं कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी पर दांव खेला है निर्मला गहतोड़ी कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष व राज्य मंत्री भी रह चुकी हैं निर्मला गहतोड़ी के नाम पर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने मुहर लगाई जिसका पत्र कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक ने जारी किया इसको लेकर कांग्रेस का कहना है कि चंपावत विधानसभा सीट पर महिला वोटर काफी संख्या में रहता है इसी को देखते हुए हाईकमान ने यह बेहतर फैसला लिया है प्रत्याशी चयन को लेकर नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक भुवन कापड़ी का कहना है की सोच विचार कर ही कांग्रेस ने यह निर्णय लिया और बेहतर कैंडिडेट के रूप में निर्मला गहतोड़ी को चुनावी रण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ उतारा है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular