
रुड़की- रुड़की के सिविल अस्पताल को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं देने को लेकर कायाकल्प पुरस्कार से सम्मानित किया गया है… केंद्र सरकार के द्वारा कायाकल्प योजना के तहत प्रत्येक वर्ष में अस्पतालों में सर्वेक्षण किया जाता है… इसमें अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाएं और साफ-सफाई को देखा जाता है… इस बारे में रुड़की के सिविल अस्पताल के सीएमएस संजय कंसल ने बताया कि भारत सरकार के द्वारा वर्ष 2015 और 16 में यह योजना शुरू की गई थी, जो देश के समस्त राजकीय चिकित्सालय होते हैं… और प्राइवेट हॉस्पिटल होते हैं उनके अंदर सर्वे कराया जाता है… साफ-सफाई को लेकर और मानकों को लेकर कौन सा चिकित्सालय और कौन सी टीम ज्यादा से ज्यादा इसको कर रही है…