
जसपुर- ग्रीष्म ऋतु में रवि की फसल में गेहूं की खरीद तोल को लेकर जसपुर खंड विकास क्षेत्र में 13 सेंटर आज से शुरू कर दिए गए हैं… जिसको लेकर अब किसानों पर नजरें टिकी हैं कि जमीन अन्नदाता कब अपनी फसल लेकर सेंटर पर आए और गेहूं तोल प्रक्रिया का शुभारंभ किया जा सके…आपको बता दें की मामले में जानकारी देते हुए खाद्य विभाग के विपणन अधिकारी विष्णु प्रसाद त्रिवेदी ने बताया कि खाद्य विभाग के तीन सोसाइटी के सात नेफर्ड का एक गेहूं तोल खरीद सेटर बनाया गया है… साथ ही बताया कि अन्नदाता ओं को गेहूं खरीद का भुगतान सरकार के निर्देशानुसार एक सप्ताह में करा दिया जाएगा…और किसान को किसी भी प्रकार की दिक्कत परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा…