
पौड़ी- जल संरक्षण एवं जल संवर्द्धन के तहत विकासखंड कोट के कोटसाडा गांव स्थित 15 वां वित योजना के अंतर्गत प्राकृतिक जल स्त्रोत का जिर्णोद्वार विकासखंड कार्यालय कोट द्वारा किया गया… जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने अपने स्थलीय भ्रमण के दौरान जल स्त्रोत का निरीक्षण किया… साथ ही उन्होंने संबंधित विभाग की सराहना करते हुए कहा कि अन्य स्थानों में भी इस तरह के कार्यो को करें… जिससे स्थानीय लोगों को पीने के लिए शुद्ध पेयजल तथा कृषि के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा… कहा कि समस्त विकासखंडो में भी इस तरह की कार्ययोजना तैयार की जाएगी तथा उसमें जल संवर्द्धन का कार्य तेजी से किया जाएगा…
