
देहरादून- उत्तराखंड में बीजेपी की जीत के साथ हीं बीजेपी फिर से सरकार बनाने जा रही है…जहां एक तरफ बीजेपी नेताओं के समर्थक अपने-अपने नेता को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने में लगे हुए हैं, तो वहीं दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया… उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का चेहरा वही होगा जो विधायक चुनकर आया है… हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह पार्टी आलाकमान निर्भर करता है कि वह किसे मुख्यमंत्री बनाएं… इसके साथ ही उन्होंने अपने आप को मुख्यमंत्री की दौड़ से बाहर बताया उन्होंने कहा, न तो मैं विधायक हूं और ना ही मेरे पास कोई पद है… होली के दौरान मैं यहां पर अपने कार्यकर्ताओं और चुने हुए विधायकों से मिलने के लिए बैठा हूँ…



