
पिथौरागढ़- उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के गणाई गंगोली में मंगलवार करीब 11:00 बजे रात को एक ट्रक नंबर यूके 04 सीए 3596 में किसी अज्ञात व्यक्तियों ने ट्रक में आग लगा दी…इस घटना की सूचना वाहन स्वामी पवन तिवारी ने रात 3:30 बजे बेरीनाग थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई…आपको बता दें कि बेरीनाग पुलिस ने तत्काल घटनास्थल का जायजा लेते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है…



