
देहरादून- प्रदेश में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद चुनाव परिणाम के 6 दिन बाद कांग्रेस के किसी विधायक ने प्रदेश कार्यालय में कदम रखा है…द्वाराहाट से दूसरी बार विधायक बने मदन सिंह बिष्ट ने जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया है… वहीं उन्होंने बड़ा बयान दिया है कि इस चुनाव में मोदी का अंडर करंट देखने को मिला उन्होंने कहा कि जो राशन फ्री में दिया गया…साथ ही जो किसान सम्मान निधि के तौर पर हर महीने 500 दी जाती है उससे लोगों ने बीजेपी को ज्यादा वोट किए हैं…वहीं उन्होंने इस दौरान कहा कि जिस तरह से कांग्रेस के नेताओं के बीच बयानबाजी चल रही है उससे उनको बचना चाहिए ताकि कार्यकर्ताओं का मनोबल ना गिरे…



