
सहसपुर – सहसपुर विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद सहसपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। इस जीत पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी और मिठाई खिलाई। इस जीत को लेकर भाजपा प्रत्याशी सहदेव सिंह पुंडीर के आवास पर हजारों कार्यकर्ता जीत का जश्न मना रहे हैं।तो वहीं कार्यकर्ता ढोल नगाड़ा डीजे पर खूब नाच गाना कर रहे हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खुशी और जोश साफ देखने को मिल रहा है।