
नैनीताल- उत्तराखंड में जैसे-जैसे प्रत्याशियों की जीत तय हुई वैसे वैसे प्रत्याशियों के समर्थकों का जमावड़ा काउंटिंग स्थल के बाहर लग गया, यही नहीं प्रत्याशियों ने भी काउंटिंग स्थल का रुख किया और एक दूसरे को जीत की बधाई दी, हल्द्वानी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदेश ने जीत दर्ज की है ,सुमित ने कहा कि उनकी जीत जनता की जीत है। पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने भी अपनी जीत पर जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी छवि खराब करने वालो का मुंह काला हुआ है



