Homeराज्यउत्तराखण्डबड़ी खबर- पौड़ी की 6 सीटें आईं भाजपा की झोली में...

बड़ी खबर- पौड़ी की 6 सीटें आईं भाजपा की झोली में…

पौड़ी- विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतगणना पूरी होते ही जनपद पौड़ी की 6 विधानसभा सीटें भाजपा के पक्ष में रही है। विधानसभा चुनाव के लिये सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गयी थी वही दोपहर से भाजपा के पक्ष में रुझान आने शुरू हो गए थे श्रीनगर विधानसभा को छोड़कर सभी सीटों में भाजपा बढ़त में चल रही थी वही अंतिम राउंड समाप्त होते ही परिणाम भाजपा के पक्ष में रहे। विजेता प्रत्याशीयों ने बताया कि यह संगठन की जीत है,संगठन के हर तबके ने पूरी मेहनत की है इसके साथ ही बताया कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में सभी लोगो का विकास किया सभी तबके के लोगो को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित करने का काम किया गया है जिसका परिणाम है कि जनता ने उनका साथ देते हुए उन्हें फिर से विजयी बनाया है और सरकार बनते ही पूरे प्रदेश में विकास करने का काम किया जाएगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular