
हरिद्वार – हरिद्वार की ग्रामीण विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा रावत ने लगभग 6000 वोटों से जीत दर्ज की है।ग्रामीण सीट से पहली बार जीत दर्ज करने वाली अनुपमा रावत ने अपने पिता हरीश रावत की हार का बदला लेकर भाजपा के कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को शिकस्त दी है। जीत दर्ज होने के बाद अनुपमा रावत ने हरिद्वार ग्रामीण की जनता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त धन्यवाद किया।



