
देहरादून- रूस-युक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं को लाने के लिए राज्य और केंद्र सरकार की ओर से लगातार प्रयास जारी है…आपको बता दें की ऑपरेशन गंगा के तहत मंगलवार देर रात और बुधवार को उत्तराखंड के 16 छात्र यूक्रेन से लौटे हैं…स्थानिक आयुक्त कार्यालय की टीम ने एयरपोर्ट पर यूक्रेन से सकुशल लौटे छात्रों का स्वागत किया…बता दें कि अभी तक 40 छात्रों की घर वापसी हो चुकी है…जबकि सरकार को 282 छात्रों और अन्य लोगों की सूचना प्राप्त हो चुकी है…जिसके बाद शासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक देहरादून की ईशा रावत, हरिद्वार के मोहम्मद अनास, नैनीताल के शैली त्रिपाठी और पिथौरागढ़ की तनुश्री पांडेय मंगलवार देर रात नई दिल्ली पहुंची, और बुधवार की सुबह नौ छात्र पहुंचे हैं…बताते चलें कि इनमें हरिद्वार की कंचन, मानसी, टिहरी से स्नेहा पांडेय, शौर्य, मोहम्मद आबिद और चंपावत से ओसीन, ऊधमसिंह नगर के शावेद अली व ऋतिक राजपूत पहुंचे हैं…



