
देहरादून- राज्य में मौसम एक बार फिर बदलता दिखाई दे रहा है…राज्य के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं, तो कही-कही हल्की धुप खिली हुई है…मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश होने की सम्भावना जताई गई है…मौसम विज्ञानी की माने तो पांच जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है…जिनमे से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर शामिल है…साथ हीं 04 मार्च से मौसम साफ़ हो जाएगा, जिसके बाद तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी…



