
रुद्रपुर- उत्तराखंड स्वास्थ्य निदेशालय ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के लिए बरेली के भोजीपुरा स्थित श्री राममूर्ति स्मारक आयुर्विज्ञान संस्थान के साथ करार किया है…जिसके बाद अब आंगनबाड़ी केंद्रों, सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले सभी रोगग्रस्त बच्चों का निशुल्क इलाज हो सकेगा…आपको बता दें कि उत्तराखंड में अब तक हिमालयन अस्पताल देहरादून, फोर्टीज अस्पताल देहरादून और एम्स ऋषिकेश में ही आरबीएसके के तहत 18 वर्ष उम्र तक के बच्चों के लिए हृदय रोग, आंख, डोनसिंड्रोम, सभी जन्मजात रोगों समेत 30 रोगों का निशुल्क इलाज किया जा रहा है…और इन तीनों अस्पतालों के गढ़वाल मंडल में स्थित होने के कारण ऊधमसिंह नगर जिले के साथ ही अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के बच्चों को भर्ती कराने में काफी दिक्कतें होती हैं…लेकिन, अब जब कुमाऊं मंडल के बच्चों और उनके अभिभावकों की समस्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने ऊधमसिंह नगर जिले की सीमा से करीब 60 किमी दूर भोजीपुरा स्थित श्री राममूर्ति स्मारक आयुर्विज्ञान संस्थान के साथ करार कर लिया है, इसके बाद अब बच्चों का मुफ्त में इलाज हो पाना मुमकिन होगा…



