
देहरादून – आज लालतप्पड़-हरिद्वार हाईवे पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी है…इस हादसे में ट्रक का टायर बदल रहे चालक और कार में सवार एक युवती की मौके पर ही मौत गई…तो वहीं कार सवार दो युवक और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए…मिली जानकारी के अनुसार घायलों को एम्स रेफर कर दिया गया है…इसके साथ ही चारों कार सवार नशे में धुत बताए जा रहे थे…फिलहाल मृतक ड्राइवर और युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है…



