
देहरादून- राज्य में चुनावी मौसम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल रैलियों का आगाज आज से होने वाला था…लेकिन ख़राब मौसम के चलते इस कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा….आपको बता दें कि प्रधानमंत्री भाजपा के जन चौपाल कार्यक्रम के तहत अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं को संबोधित करने वाले थे, और पार्टी के समर्थन में वोट देने की अपील करने वाले थे… आपको यह भी बताते चलें कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक, वर्चुअल रैलियों के साथ पीएम मोदी जनसभाएं भी करने वाले हैं।…और उनकी जनसभा की तिथियां भी जल्द ही घोषित की जाएंगी…