
देहरादून- राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह तडके से ही भारी बर्फ़बारी हो रही है…जिसके बाद यमुनोत्री घाटी में सुबह से ठंड में बढ़ोतरी हुई है…आपको बता दें कि बर्फबारी के चलते यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह बाधित हो गया है… जिससे यमुनोत्री क्षेत्र से लगी गीठ पट्टी के बारह गांवों का तहसील मुख्यालय व रवांई घाटी का जिला मुख्यालय से सम्पर्क कट गया है…फ़िलहाल, एनएच की मशीने बर्फ हटाने में जुटी हुई हैं… लेकिन लगातार बर्फबारी के चलते हाईवे खोलने परेशानी हो रही है…इसके साथ ही हनुमानचट्टी-जानकीचट्टी और ओरक्षा बैंड क्षेत्र में कई वाहन फंसे हुए हैं…