
चम्पावत- जिला चम्पावत के लोहाघाट में पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चे की पहल पर लोहाघाट, बाराकोट के विद्यालयों में शिक्षकों, कर्मचारियों ने पेंशन बहाली की मांग की… आपको बता दें कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए शिक्षक कर्मचारियों ने हाईस्कूल कालाकोट, काकड़, डोबाभागू, जीआईसी रेगड्रू, लोहाघाट के जीआईसी जानकीधार, जीजीआई लोहाघाट, जीआईसी पुलहिंडोला, जीआई बांस में ऑनलाइन बैठक की…और पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह छतोला के नेतृत्व में कई स्कूलों में पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई गई… कर्मचारियों ने कहा कि वर्ष 2005 में सरकार ने पुरानी पेंशन बंद कर दी थी….जिसके बाद कर्मचारियों शिक्षकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है….