
चमोली- विधानसभा मतदान की तिथि जैसे जैसे नजदीक आ रही है, वैसे वैसे प्रत्याशियो की दिल की धड़कने भी तेज हो रही है…ऐसे में प्रत्याशी दिन-रात एक कर के प्रचार प्रसार में जुटा हुआ है…आपको बता दें की मौसम विभाग की ओर से 48 घण्टो तक बारिश और बर्फ़बारी की चेतावनी दी जाने के बावजूद इसके प्रत्याशी चुनाव प्रचार मे जुटे हुए है…आप के बद्रीनाथ विधानसभा से प्रत्याशी भगवती मेंदोली बर्फ़बारी के बावजूद जोशीमठ क्षेत्र में प्रचार में लगे हुए है…साथ ही सुनील गांव जोशीमठ आदि गावो में लोगो से मिलकर वोट की अपील कर रहे है…तो, वही कर्णप्रयाग विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी मदन भंडारी भी अपने समर्थकों के साथ गैरसेंण के गांवो में प्रचार प्रसार कर रहे है…वहीँ दूसरी ओर भाजपा की बात करे तो भाजपा प्रत्याशी गैरसेंण, मेहेलचोरी, हरगढ़, बिना, पज्याणी वही मुकेश नेगी भी गौचर, बगोली, कर्णप्रयाग आदि गांवो में प्रचार कर रहे है…