
पौड़ी- ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर एक ट्रक खाई में गिर गया…आपको बता दें कि इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई…जबकि 07 लोग घायल हुए हैं…मिली जानकारी के अनुसार हाईवे पर तीनधारा के पास ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया… बताते चलें कि ट्रक में कुल नौ लोग सवार थे…घटना की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य किया…