
विधानसभा चुनाव के लिए महज 12 दिन बचे हैं… ऐसे में प्रदेश के सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार-प्रसार को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है… उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी एक्टिव मोड में दिखाई दे रहे हैं… 1 फरवरी से जहां बीजेपी ने सभी सीटों पर चुनाव प्रचार तेज कर दिया है… तो वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हर दिन तीन या चार जिलों का दौरा कर रहे हैं…वही आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 3 जिलों का दौरा किया… जिसमें पिथौरागढ़, टिहरी और हरिद्वार शामिल है… मुख्यमत्री जब जौलीग्रांट से रुड़की के लिए रवाना हो रहे थे उसी दौरान नेपाली फार्म के पास अपनी गाड़ी रोकी और एक बूढ़ी महिला की दुकान पर जाकर उसके कामकाज का हाल जाना…
दुकानदार महिला ने मुख्यमंत्री को पहचान लिया और आगामी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए आशीर्वाद दिया…. उसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुड़की के लिए रवाना हो गए…. जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ इंडोर बैठक की और रामनगर रुड़की में डोर टू डोर कैंपेन किया… जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे…