
देहरादून- ग्रेड पे की मांग को लेकर डीजीपी के आश्वासन के बाद भी पुलिसकर्मियों के परिजनों का धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है… आपको बता दें कि 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर पुलिस परिजन गांधी पार्क के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं… इससे पहले भी बीते मंगलवार को दिनभर पुलिस परिवार की महिलाएं आवाज बुलंद करती रहीं, बता दें कि पहले उन्होंने सचिवालय कूच किया तो हाथीबड़कला पर पुलिस ने रोक लिया…जिसके बाद फिर पुलिस मुख्यालय पहुंचीं तो वहां पहले से तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें घुसने से इन्कार कर दिया… जहां से लौटने के बाद वे फिर गांधी पार्क में धरने पर बैठ गईं…फिलहाल शाम को डीजीपी से आश्वासन मिला कि ग्रेड पे के संबंध में 31 दिसंबर तक आदेश आ जाएगा…