Homeराज्यउत्तराखण्डअल्मोड़ा : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का अल्मोड़ा दौरा,कोर...

अल्मोड़ा : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का अल्मोड़ा दौरा,कोर कमेटी की बैठक में किया प्रतिभाग….

अल्मोड़ा : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुचे हैं। आज चमोली में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद जे पी नड्डा अल्मोड़ा पहुचे। अल्मोड़ा में नड्डा ने बीजेपी की अल्मोड़ा , पिथौरागढ़ समेत बागेश्वर जिले की 12 विधानसभाओ की कोर कमेटी की बैठक में प्रतिभाग किया। नड्डा के साथ इस कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, उत्तराखंड सह प्रभारी रेखा वर्मा , चुनाव सह प्रभारी लॉकेट चटर्जी , केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट समेत तमाम विधानसभाओ के सिटिंग विधायक और बीजेपी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
कोर कमेटी की बैठक खत्म होने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि आगामी चुनावों में संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए यह कोर कमेटी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा ली गयी। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर पर 24 कार्यो को प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए संगठन सेतु का काम करता है। वही उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा चुनावों में युवाओ और महिलाओं की भागीदारी ज्यादा होगी।उन्होंने कहा अभी 252 मंडलो की सभाएं होनी है। आगामी दिनों में प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का उत्तराखंड में दौरा होगा।
यह कोर कमेटी की बैठक आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर काफी अहम मानी जा रही है। इसमें 12 विधानसभाओ के कामकाज का आंकलन भी किया गया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular