Homeराज्यउत्तराखण्डहोटल, रिजॉर्ट और योग ध्यान केंद्र के लिए सरकार ने बढ़ाई सब्सिडी....

होटल, रिजॉर्ट और योग ध्यान केंद्र के लिए सरकार ने बढ़ाई सब्सिडी….

होटल, रिजॉर्ट और योग ध्यान केंद्र के लिए सरकार ने बढ़ाई सब्सिडी….

उत्तराखंड के पर्यटन क्षेत्र में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना की सब्सिडी में दोगुने से अधिक की बढ़ोतरी कर दी है। अब इस योजना में होटल, मोटल, रिजॉर्ट, योग ध्यान केंद्र के लिए सरकार की ओर से अनुदान राशि दी जाएगी। पर्वतीय क्षेत्रों में अब 33 लाख और मैदानी क्षेत्र में 25 लाख तक की सब्सिडी दी जाएगी। सरकार ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना की नियमावली में संशोधन किया है। पर्वतीय क्षेत्र में 33 प्रतिशत या 15 लाख रुपये, जो कम हो का प्रावधान था। इसे बढ़ाकर 33 प्रतिशत या 33 लाख रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक व लक्जरी बस की खरीद पर मिलने 50 प्रतिशत या अधिकतम 15 लाख रुपये को बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दिया गया है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने वाली यह बेहद लोकप्रिय योजना है। प्रारंभ से वर्तमान तक इस योजना में 6739 स्थानीय व्यक्तियों को लाभान्वित किया जा चुका है।

 पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर का कहना है इस योजना के तहत लक्ष्य के मुकाबले मिलने वाले आवेदनों की संख्या को देखते हुए सब्सिडी की राशि में वृद्धि का प्रस्ताव किया गया है। जिससे अधिक से अधिक लोग इस स्कीम का लाभ प्राप्त कर सकें।

 इस योजना के तहत होटल, मोटल, रिजोर्ट, योग ध्यान केंद्र, टैक्सी, कैरावान, मोटर होम टूरिज्म, टेरेन बाइक्स, क्याकिंग, एंगलिंग व ट्रेकिंग उपकरण, बेकरी तथा लॉड्री की स्थापना आदि के लिए सब्सिडी दी जाती है। योजना का लाभ लेने के लिए www.vcsgsheme.uk.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular