Friday, March 13, 2026
Home राज्य उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी ने स्वच्छता महाभियान का शुभारम्भ किया..…

मुख्यमंत्री योगी ने स्वच्छता महाभियान का शुभारम्भ किया..…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक सप्ताह तक संचालित होने वाले स्वच्छता महाभियान का आज शुभारम्भ किया। यह अभियान 05 सितम्बर से 12 सितम्बर तक आयोजित किया जाएगा। जनपद गोरखपुर के रैम्पस स्कूल, शाहपुर मंे आयोजित एक कार्यक्रम में अभियान का शुभारम्भ करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए हमें स्वच्छता को संस्कार बनाना होगा। इसे अपने मनोभाव से जोड़ना होगा। यह मनोभाव अपने घर के साथ ही वॉर्ड, शहर, गांव और सम्पूर्ण प्रदेश तक स्वच्छता के प्रति होना चाहिए। यदि हम स्वच्छता के प्रति जागरूक रहेंगे तो बीमारियां दूर रहेंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संचारी रोगों, इंसेफेलाइटिस, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, हैजा, डायरिया आदि के रोकथाम के लिए इस स्वच्छता महाभियान का शुभारम्भ किया गया है। इसमें सफाई, जलनिकासी, सेनिटाइजेशन, फॉगिंग, छिड़काव जैसे कार्य किये जाएंगे। साथ ही, पेयजल की शुद्धता का ध्यान रखने के लिए क्लोरीन की टैबलेट भी वितरित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह कोरोना काल में निगरानी समितियों ने बेहतर काम किया, उसी प्रकार स्थानीय, वॉर्ड स्तर पर स्वच्छता समितियां बनाकर हर नागरिक को स्वच्छता अभियान से जोड़ा जाए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घर का कूड़ा नाली या सड़क पर न फेंकें, इसे नियत स्थान पर रखे कूड़ेदान में ही डालें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1977-78 से 2017 तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रति वर्ष बड़ी संख्या में बच्चे इंसेफेलाइटिस के कारण जान गंवा देते थे। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान का शुभारम्भ करते हुए स्वच्छता का मंत्र दिया। सफाई के प्रति जागरूकता के इस पवित्र अभियान के परिणाम सबके सामने हैं। हर घर में शौचालय होने से परिवर्तन देखने को मिल रहा है। इंसेफेलाइटिस से होने वाली मौत न्यूनतम स्तर पर है और यह बीमारी लगभग समाप्त हो चुकी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश एक समय इंसेफेलाइटिस, मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियों का गढ़ बन चुका था, दूसरी तरफ मच्छर और गंदगी से अव्यवस्था फैली हुई थी। आज हम स्वच्छता सम्बन्धी जागरूकता से बीमारियों पर काबू पाने के साथ ही यहां विकास की नई इबारत लिखते जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2