Homeराज्यउत्तराखण्डबेटियों को अच्छी परवरिश दे, वह किसी से कम नहीं: रेखा आर्य

बेटियों को अच्छी परवरिश दे, वह किसी से कम नहीं: रेखा आर्य

हल्द्वानी। उन मातृ शक्तियों को मेरा अभिनंदन जिन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। आप बेटियों को भी समान तवज्जों दे रही है। इन्हें अच्छा वातावरण, शिक्षा दे। ये किसी से कम नहीं। यह बात महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कही।

हल्द्वानी के नगर निगम सभागार में मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया इस मौके पर करीब 61 महिलाओं को योजना किट वितरित की गई। मेयर हल्द्वानी जोगेंद्र रौतेला ने कहा कि सरकार महिलाओं के विकास और उनके उत्थान की दिशा में बेहतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सोच और मंत्री रेखा आर्य जी के सार्थक प्रयासों की बदौलत आज महिलाओ को इस योजना का लाभ मिल रहा है।

इस दौरान माननीय मंत्री रेखा आर्य जी ने अपने संबोधन की शुरुआत मातृ शक्तियों की जयकार से की। उन्होंने कहा कि आप की गोद मे जो महा लक्ष्मी हैं। यही आगे चलकर उत्तराखंड संभालेंगी। कहा कि इन्हें समान अवसर दीजिये, ये भी हर क्षेत्र में बेहतर कर सकती हैं, ऐसी शक्ति ईश्वर ने इन्हें दी हैं।

कहा कि यह बेटियां ही है, जो पढ़ाई को ताकत बनाकर हर कार्य कर सकती है। कहा कि प्रसव के बाद हर माँ को जिस जिस सामान की जरूरत पड़ती है, वह सभी इस महा लक्ष्मी योजना में दिया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का इस योजना को स्वीकृति देने के लिए आभार जताया।

इस मौके पर मेयर हल्द्वानी जोगेंद्र रौतेला, ब्लॉक प्रमुख हल्द्वानी रूपा देवी, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, सीडीपीओ हल्द्वानी अर्बन रेणु मर्तोलिया, जिला। कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, सीडीपीओ हल्द्वानी ग्रामीण चम्पा कोठारी, सीडीपीओ रामनगर शिल्पा जोशी आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन जिला प्रोबेशन अधिकारी ब्योमा जैन ने किया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular