देहरादून- इन्वेस्टर्स समिट का आज दूसरा यानि अंतिम दिन है । जिसमें शिरकत करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह देहरादून पहुंचे। वह दोपहर बाद करीब एक बजे देहरादून पहुंचे। समिट के दूसरे दिन राज्य सरकार द्वारा कई निवेशकों के साथ एमओयू हस्ताक्षरित किए गये। इसके साथ ही कृषि एवं औद्यानिकी, हेल्थ केयर एंड वेलनेस, एमएसएमई, स्टार्ट अप, शिक्षा एवं कौशल विकास पर तकनीकी सत्र हुए। दोपहर 2.30 बजे गृह मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा समिट का समापन किया जायेगा।


