
देहरादून। सामाजिक अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जहां वर्ग विशेष के लोगों पर इसे कामों में शामिल होने का आरोप लगता रहा है, वहीं अन्य लोग भी इस मामले में पीछे नहीं है। इसका उदाहरण थाना कैंट क्षेत्र में मिला, जहां एक बुजुर्ग ने नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश की। इस संदर्भ में बालिका के परिजनों ने सर्किट हाउस पुलिस चौकी में मुकदमा भी दर्ज करा दिया है और पुलिस ने भी आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
घटनाक्रम के अनुसार एक आठ वर्षिय बालिका घर का सामान लेने दुकान जा रही थी कि तभी 55 वर्षीय हुकुम बहादुर ने बच्ची को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लग गया। शोर मचाया आरोपी भाग गया। बच्ची ने यह बात अपने परिजनों को बताई जिसके बाद इस मामले पर पुलिस में तहरीर दी गई
सर्किट हाउस चौकी इंचार्ज पंकज कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में आने के बाद उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया और आरोपित के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


