8जनवरी से 14 जनवरी तक बन रहे है कुछ खास योग, इन राशी वालो की चमक उठेगी सोई किस्मत!

मेष (Aries)  : इस सप्ताह कार्यस्थल पर आपकी उत्साही कार्यशैली आसपास के लोगों को प्रोत्साहन दे सकती है। ऑफिस में दिए गए काम को बेहतर तरीके से पूरा करने के कारण आपकी अच्छी छवि बनने की संभावना है। आपको भरपूर भाग्‍य का सहारा मिलने वाला है।  विनम्रता और चतुराई के साथ अपने काम को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। यह समय व्यापार के लिए फायदेमंद है। आप भूमि संपत्ति में निवेश करेंगे।

प्यार  : आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की सख्त जरूरत है जिससे आप एक दूसरे को अच्छी तरह जान और समझ सके।

करियर  : नौकरी व निवेश यह दोंनो आपको लाभ देंगे। स्‍टूडेंट्स को सफलता मिलने वाली है।

हेल्थ  : सेहत कमजोर हो सकती है, आहार संतुलित करें ।

वृषभ (Taurus)  : इस सप्ताह आप अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीके से करेगी। आप मानसिक तरो-ताजगी के साथ सप्ताह की शुरुआत करेंगे।

प्यार  : प्रेम जीवन के लिए यह समय काफी अच्छा साबित हो सकता है। प्रेमी के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने के योग बने हुए हैं।

करियर : लाभ के सौदे अच्‍छे रहेगे। रोजगार प्राप्‍ती की संभावना है।

हेल्थ : सेहत अच्छी रहेगी और आपकी रुचि योगा व ध्यान से जुड़ी गतिविधियों में बढ़ेगी।

मिथुन (Gemini)  : सप्ताह के प्रारंभ में आप बाहर घूमने-फिरने का कार्यक्रम बनाएंगे मगर व्यस्तताओं के चलते पूरी तरह से इसका मजा नहीं ले पाने से मन में असंतोष हो सकता है। किसी मुद्दे पर उचित कानूनी सलाह के लिए आपको किसी से संपर्क करना पड़ सकता है। पेशेवर या शैक्षणिक मोर्च पर यदि अब भी आप गंभीर नहीं हुए तो आने वाले समय में आपको और अधिक समस्या उठानी पड़ सकती है।

प्यार  : इस सप्ताह आपको एक खूबसूरत और एक सच्चा प्रेम करने वाला जीवन साथी मिलने की पूरी संभावना हैं।

करियर  : बिजनेस के सिलसिले में यात्रा होगी।

हेल्थ : सेहत के नजरिए से सप्ताह ठीक नहीं है।

कर्क (Cancer) : इस सप्ताह आपको किसी नए कार्य की शुरुआत में थोड़ा सा सावधान रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक तनावों को गम्भीरता से लें, लेकिन बेकार की चिंता सिर्फ मानसिक दबाव में ही इजाफा करेगी। मामले को परिवार के दूसरे सदस्यों की मदद जल्द-से-जल्द निबटाने की कोशिश करें और खुद को तनाव का सामना करने के लिए तैयार रखें।

प्यार : विवाह के इच्छुक युवक-युवतियों के लिए अच्छे योग हैं।

करियर  : करियर में आ रही रुकावट दूर हो सकती है।

हेल्थ  : संतुलित आहार न लेना आपके स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकता है।

सिंह (Leo)  : इस सप्ताह स्वयं को विषम परिस्थितियों में जकड़ा हुआ महसूस करेंगे लेकिन स्वयं पर भरोसा भी रखेंगे कि आप सारी स्थिति को सुधार लेंगे और नियंत्रण में कर लेंगे। यदि आप अपने कार्यक्षेत्र या दिशा में परिवर्तन करना चाहते हैं तो भविष्य में इसके लाभ जरूर नजर आऐंगे। जल्दबाजी में अमीर बनाने वाली योजना वाकई किसी के लिए काम कर सकती है।

प्यार  : पार्टनर आपकी लगभग हर बात मानेगा। आपको जीवनसाथी का सहयोग भी मिलेगा।

करियर : मेहनत ज्यादा हो सकती है। निवेश के लिए समय अच्छा है।

हेल्थ  : स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है विशेषकर वायु, पित्त और जोड़ों या हड्डियों से सम्बंधित रोगों से सतर्क रहें। किसी भी छोटे रोग की अनदेखी न करें।

कन्या (Virgo) : कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उत्साह से भरपूर होगा क्योंकि आपके सारे अधूरे काम अब पूरे होंगे और बिगड़े काम बनते नजर आऐंगे। यदि आप अपने जीवन में किसी तरह का परिवर्तन करना चाहते हैं तो तुरंत कदम उठाने से लाभ होगा। आप अपनी कार्यशैली में बदलाव करके आॅफिस में पदोन्नति हासिल करेंगे और आपके नए विचारों की प्रंशसा होगी।

प्यार  : पार्टनर की बातों को दिल से ना लगाएं। आपकी लव लाइफ सामान्य रहेगी

करियर : नौकरीपेशा लोग और बिजनेस वालों को सावधान रहना होगा। स्टूडेंट्स के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा.

हेल्थ : सेहत के नजरिए से समय अच्छा है।

तुला (Libra)  : इस सप्ताह आप निवेश के दौरान सावधानी रखकर आप पैसा डूबने से बचा सकते हैं। घरेलू परियोजना जल्द ही शुरू होने की संभावना है। इसमें आपका बहुत अधिक समय बर्बाद हो सकता है। पारिवारिक मामलों में बहुत संभल कर चलने की आवश्यकता है। क्रोध और आवेश में आकर संबंधों को खराब न करें धैर्य से काम लें। शिक्षा प्रतियोगिता के लिए भी यह समय अच्छा नहीं है।

प्यार : पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा। लव लाइफ की समस्याएं भी खत्म होने से मन खुश हो सकता है।

करियर  : नए कारोबार की रूपरेखा बन सकती है।

हेल्थ  : आपके स्वभाव में उग्रता रहेगी और साथ में स्वास्थ्य कुछ कमजोर भी रह सकता है।

वृश्चिक (Scorpio)  : इस सप्ताह आपको आर्थिक मोर्चे पर सुरक्षित रहने की आवश्यकता है। किसी समान विचार वाले व्यक्ति के साथ वक्त गुजारना संतोषजनक रहने की संभावना है। यदि आप कहीं घूमने जाने की इच्छा रखते हैं, तो इससे अच्छा समय कोई और नहीं हो सकता है। प्रेम के मोर्चे पर जो लोग सूनापन महसूस करते हैं, प्यार में रंग लाने के लिए वे कुछ रोमांचक योजना बना सकते हैं।

प्यार  : प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अनुकूल है। वैवाहिक जीवन में शुभता रहेगी। जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

करियर  : बिजनेस मे फायदा होने के योग हैं। नौकरी में थोड़ा तनाव भी हो सकता है।

हेल्थ : बीमार चल रहे लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होने के संकेत हैं।

धनु (Sagittarius) : इस सप्ताह आप सुदूर यात्राओं और कर्ज लेने से बचें। कुछ लोगों की दोस्ती प्यार में बदलती हुई नजर आ रही है। किसी समारोह में आमंत्रित किए जा सकते हैं। आध्यात्मिकता की बदौलत आप शांति का अनुभव कर सकते हैं। बाहरी गतिविधियां थकाऊ साबित हो सकती हैं।

प्यार  : पार्टनर के साथ मिलकर कोई नया काम करेंगे।

करियर  : कामकाज की योजना गुप्त रखेंगे तो सफल हो जाएंगे।

हेल्थ  : इस सप्ताह आप को अपने खाने की आदतों और व्यायाम प्रणाली पर कड़ी निगरानी रखनी होगी।

मकर (Capricorn) : मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि आपके मुसीबत में पड़ने या धोखा खाने की संभावना है इसलिए साझेदारी में काम करने से बचना होगा। प्रयासों में उम्मीद से कम सफलता मिलने की वजह से मन में अव्यवस्था और व्याकुलता बढ़ेगी।

प्यार के विषय में : शादीयोग्य लोगों के लिए शादी को लेकर सकारात्मक माहौल बन सकता है।

करियर के विषय में : सोच समझकर निवेश करें।

हेल्थ के विषय में : अनुशासित दिनचर्या के कारण आप कई सारी बीमारियों से दूर रह सकते हैं।

कुंभ (Aquarius) : इस सप्ताह आप किसी अवांछित मेहमान से मिलते समय अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखने की कोशिश करें। खुद पर काबू रखना वक्त की जरूरत है। बेवजह तनाव लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आखिरकार यह मुलाकात आपके लिए लाभदायक रहेगी। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें।

प्यार के विषय में : जिसे आप प्यार करते थे, उसका दिल भी आप पर आने की संभावना है।

करियर के विषय में : आपके रुके हुए कुछ काम पूरे होंगे।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह बीमार जातकों की तबीयत में सुधार होगा।

मीन (Pisces)  : यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से देखा जाए तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है, मुनाफे के भी अच्छे योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको एक अलग पहचान मिलेगी, आय के तो बेहतर योग हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। निवेश करना अच्छा रहेगा आगे चलकर आपको बड़ा फायदा देगा।

प्यार  : यह सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए बेहद अनुकूल और सकारात्मक रहेगा, प्रेमी युगल एक-दूसरे के साथ अच्छा समय गुजारेंगे।

करियर : अपने करियर और बिजनेस को प्लान करके चलेंगें तो बेहतर होगा वरना नुकसान झेलना पड़ सकता है। किसी सरकारी विभाग या अधिकारी से लाभ होगा।

हेल्थ : आपको अपनी सेहत के प्रति ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है, खास तौर पर रक्तचाप के मरीजों को।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here