
देहरादून- राज्य में 7 फरवरी से साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए अब औली में राष्ट्रीय शीतकालीन खेल शुरू किया जाएगा…जिसको लेकर पर्यटन विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है…और इन खेलों में उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों से 16 टीमों के दो सौ खिलाड़ी भाग लेंगे…
आपको बता दें कि कोरोना के चलते 2019 से विंटर गेम का आयोजन नहीं किया गया था…लेकिन इस साल कोरोना के घटते मामलों के बीच एक बार फिर शीतकालीन खेलों का आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गई है…साथ ही बताते चलें कि पर्यटन विभाग, गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन), जिला प्रशासन, आईटीबीपी, स्कीइंग एंड स्नो बोर्ड एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सहयोग से आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर समेत अन्य राज्यों की 16 टीमों के 200 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे…