राजधानी देहरादून के स्पोर्ट्स कालेज में चल रही 66 वीं ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप के तीसरे दिन पंजाब पुलिस का दबदबा रहा। चैंपियनशिप में आज पंजाब पुलिस ने एक गोल्ड मैडल समेत पांच मैडल जीते है। पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड अनिल रतूड़ी ने विजेताओं को मेडल प्रदान किये गये।स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रही 66 वीं ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2017 में आज हुए इवेन्टस एवं उनके परिणाम निम्नवत् हैं।
1. पोल वॉल्ट (पुरूष वर्ग)
प्रथम स्थान- मनोरंजन सोनवाल – बीएसएफ (4.40 मीटर)
द्वितीय स्थान- सत्पाल सिंह – पंजाब (4.30 मीटर)
तृतीय स्थान- जॉनसन रथीना राज – तमिलनाडु (4.20 मीटर)
2. डिस्कस थ्रो (महिला वर्ग)
प्रथम स्थान- सीमा एन्टिल –हरियाणा (54.14 मीटर)
द्वितीय स्थान- हिमानी – सीआईएसएफ (48.87 मीटर)
तृतीय स्थान- बलजीत कौर – पंजाब (44.24 मीटर)
3. 400 मीटर बाधा दौड़ (पुरूष वर्ग)
प्रथम स्थान- गुरुप्रीत सिंह – पंजाब (52.62 सेकन्ड)
द्वितीय स्थान- पुनीत कुमार – उत्तर प्रदेश (52.67 सेकन्ड)
तृतीय स्थान- जसदीप सिंह – पंजाब (53.29 सेकन्ड)
4. 400 मीटर बाधा दौड़ (महिला वर्ग)
प्रथम स्थान- अयाना थॉमस – सीआरपीएफ (1:00.73 मिनट)
द्वितीय स्थान- वीरपाल कौर – पंजाब (1:02.07 मिनट)
तृतीय स्थान- सोनी कुमार – एसएसबी (1:02.29 मिनट)
प्रतियोगिता में 26 राज्यों व सात केंद्रीय बलों के कुल 1119 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। आयोजन सचिव व अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि 275 महिला खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में शामिल हैं। 30 दिसंबर तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में खिलाड़ी विभिन्न प्रतिस्पर्द्धाओं में अपना दम दिखाएंगे। उत्तराखंड के 41 पुरुष और 42 महिला खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं।


