Homeराज्यउत्तराखण्ड66वीं ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्तराखण्ड पुलिस का दो और...

66वीं ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्तराखण्ड पुलिस का दो और स्वर्ण पदक पर कब्जा!

देहरादून के स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रही 66वीं ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2017 के मैराथन इवेन्ट में लाल सिंह ने उत्तराखंड पुलिस के लिए स्वर्ण पदक झटका है। वंही हैमर थ्रो में उत्तराखण्ड पुलिस के शिव कुमार ने स्वर्ण पदक जीता है।

मैराथन इवेन्ट में लाल सिंह ने 2 घण्टे 22 मिनट 59 सेकन्ड में रेस पूरी कर प्रथम स्थान हासिल करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बीएसएफ के राधे कुमार (2घण्टे 25 मिनट 21 सेकन्ड) द्वितीय व सीआरपीएफ के विकास कुमार (2घण्टे 25 मिनट 25 सेकन्ड) तृतीय स्थान पर रहे।

हैमर थ्रो में उत्तराखण्ड पुलिस के शिव कुमार ने 61.50 मीटर हैमर फैंककर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। एसएसबी के गगन कुमार यादव (59.01 मीटर) द्वितीय स्थान तथा बीएसएफ के गुरजौहर सिंह  (58.68 मीटर) तृतीय स्थान पर रहे।

शेष इवेन्टस् एवं उनके परिणाम निम्नवत् हैं।

1.      400 मीटर दौड़ (पुरूष वर्ग)

प्रथम स्थान- बघनाराज मिर्डिया – ओडिसा (48.02 सेकण्ड)

द्वितीय स्थान- जगमीत सिंह – पंजाब (48.92 सेकण्ड)

तृतीय स्थान- मनदीप – बीएसएफ (49.05 सेकण्ड)

2.      400 मीटर दौड़ (महिला वर्ग)

प्रथम स्थान- अयाना थॉमस – सीआरपीएफ (55.65 सेकण्ड)

द्वितीय स्थान- राधा वर्मा – सीआरपीएफ (57.29 सेकण्ड)

तृतीय स्थान- किरन पाल कौर – पंजाब (58.11 सेकण्ड)

3.      शॉट पुट (महिला वर्ग)

प्रथम स्थान- किरनजोत कौर – पंजाब (13.73 मीटर)

द्वितीय स्थान- दीपा – बीएसएफ (13.63 मीटर)

तृतीय स्थान- राखी – एसएसबी (13.48 मीटर)

4.      3000 मीटर स्टेपल चेज दौड़ (पुरूष वर्ग)

प्रथम स्थान- पवन वर्मा – सीआरपीएफ (9:22.01 मिनट)

द्वितीय स्थान- राम मिलन सिंह – सीआईएसएफ (9:24.81 मिनट)

तृतीय स्थान- मंजू – बीएसएफ – (9:29.77 मिनट)

5.      लम्बी कूद (पुरूष वर्ग)

प्रथम स्थान- बिक्रमजीत सिंह – बीएसएफ (7.49 मीटर)

द्वितीय स्थान- अबिन बी – केरल (7.25 मीटर)

तृतीय स्थान- ए कार्थिक – तमिलनाडु (7.21 मीटर)

6.      3000 मीटर स्टेपल चेज दौड़ (महिला वर्ग)

प्रथम स्थान- सुगन्धा – बीएसएफ (11:12.79 मिनट)

द्वितीय स्थान- वहीदा रहमान – सीआरपीएफ (11:20.51 मिनट)

तृतीय स्थान- प्रिति चौधरी – सीआईएसएफ (11:26.25 मिनट)

8.      110 मीटर बाधा दौड़ (पुरूष वर्ग)

प्रथम स्थान- प्रोसेनजीत कयाल – एसएसबी (14.96 सेकन्ड)

द्वितीय स्थान- अनुपेन्द्र कुमार – सीआरपीएफ (15.06 सेकन्ड)

तृतीय स्थान- अमरुत तिवाले – महाराष्ट्र (15.10 सेकन्ड)

9.      100 मीटर बाधा दौड़ (महिला वर्ग)

प्रथम स्थान- अरविन्दा रथवा – पंजाब (14.30 सेकन्ड)

द्वितीय स्थान- जसप्रित कौर – पंजाब (14.33 सेकन्ड)

तृतीय स्थान- अंजुला सिंह  – बीएसएफ (14.86 सेकन्ड)

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular