Friday, March 6, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड 6 जून को जारी होंगे उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के परिणा…

6 जून को जारी होंगे उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के परिणा…

 

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट 06 जून 2022 (सोमवार) को घोषित किया जायेगा। जिसे परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जायेगा। हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर में राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत की गरिमामयी उपस्थिति में घोषित किये जायेंगे।

 

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव डॉ0 नीता तिवारी ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि 06 जून को अपराह्न 04 बजे उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी कर दिये जायेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2