Homeराज्यदिल्ली4 अक्टूबर को आईआईटी रुड़की दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 2029...

4 अक्टूबर को आईआईटी रुड़की दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 2029 छात्रों को देंगे उपाधि……

हरिद्वार- आईआईटी रुड़की में चार अक्टूबर को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कुल 2029 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान करेंगे। इसमें यूजी के 1018, पीजी के 702 और पीएचडी के 309 छात्र शामिल हैं। पहली बार इंजीनियरिंग एंड साइंस के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध कार्यों के लिए पीएचडी कर चुके तीन छात्रों को डॉक्टरल एक्सीलेंस अवार्ड दिया जाएगा। साथ ही संस्थान में रिकॉर्ड पीएचडी की उपाधि दी जाएगी। पिछले साल दीक्षांत समारोह में 292 पीएचडी छात्रों को उपाधि प्रदान की गई थी।

संस्थान के निदेशक प्रो. एके चतुर्वेदी, उपनिदेशक प्रो. एम परीदा और प्रो. एनपी पाढ़ी ने बताया कि कल आयोजित होने दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा समारोह में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी उपस्थित होंगे। समारोह में राष्ट्रपति मेडल और अवार्ड ही देंगे। दूसरे सत्र में निदेशक छात्रों को उपाधि प्रदान करेंगे। राष्ट्रपति संस्थान में करीब एक घंटे तक रहेंगे।

चाक चैबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
वहीं राष्ट्रपति के कार्यक्रम के मद्देनजर संस्थान परिसर में व्यवस्था चैक चैबंद रहेगी। राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व सभी गेटों की एंट्री करीब डेढ़ घंटे पहले बंद कर दी जाएगी। यहां तक की समारोह में फोटो जर्नलिस्ट को भी पास जारी नहीं किए गए हैं।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular