Homeराज्यउत्तराखण्ड3 माह पूर्व हुई युवक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा,...

3 माह पूर्व हुई युवक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, पति पत्नी को किया गिरफ्तार।

नैनीताल/रामनगर – शुक्रवार को रामनगर कोतवाली पुलिस ने करीब 3 माह पूर्व हुई एक युवक की हत्या का खुलासा करते हुए मामले में पति पत्नी को गिरफ्तार कर उन्हें कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि 14 जुलाई को ग्राम मानधन चौड क्षेत्र के पटरानी के जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया था, तथा शव के पास एक बाइक भी बरामद की गई थी। बाइक के नंबर से मृतक की शिनाख्त नरेश पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी कटारमल थाना अफजलगढ़ जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई थी।

पुलिस द्वारा घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को देने के साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की गई थी। मामले में मृतक के चचेरे भाई राजकुमार द्वारा 6 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी गई थी। सीओ ने बताया कि इस मामले में कोतवाल अरुण कुमार सैनी द्वारा की गई। जांच में नामजद सभी अभियुक्तों का नाम विवेचना से पृथक करते हुए घटना की जानकारी जुटाई गई। जिसमें गोपाल सिंह व उसकी पत्नी बसंती देवी निवासी कुंमुगडार पटरानी की संलिप्ता पाई गई।

सीओ ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना के दिन मृतक नरेश शराब के पाउच लेकर उनके घर आया था, तथा तीनों ने साथ में शराब पी थी। जिसके बाद आरोपी गोपाल सिंह अपने खेत में काम करने चला गया था तभी मृतक नरेश ने बसंती के साथ अश्लीलता करनी शुरू कर दी थी। जिसके बाद उसने शोर मचाया तो उसका पति गोपाल सिंह भी मौके पर आ गया और दोनों ने मिलकर दुपट्टे से नरेश का गला घोट कर उसकी हत्या कर दी और शव जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की है। वहीं सीओ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है यदि किसी और की भी संलिप्तता पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular