Thursday, February 26, 2026
Home राज्य दिल्ली 22 दिसंबर को रामलीला मैदान में पीएम मोदी की रैली पर हमला...

22 दिसंबर को रामलीला मैदान में पीएम मोदी की रैली पर हमला कर सकते हैं आतंकी गुट, खुफिया एजेसियां अर्लट पर!

22 दिसंबर को दिल्ली की रामलीला मैदान में भाजपा की महारैली के दौरान आतंकी गुट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बना सकते हैं। खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान स्थित आतंकी गुट पीएम मोदी पर हमला कर सकते हैं। एजेसियों ने इस खुफिया जानकारी को स्पेशल प्रोटक्शन ग्रुप और दिल्ली पुलिस को दे दी है। खुफिया एजेंसियों को मिले इनपुट के अनुसार पाकिस्तान से आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी भारत भेजे जा चुके हैं। वे रामलीला मैदान में 22 दिसंबर को होने वाली प्रधानमंत्री मोदी की रैली के दौरान हमला कर सकते हैं। खुफिया एजेंसियों के इनपुट के बाद से एसपीजी समेत सभी सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। बताया जा रहा है कि सरकार द्वारा लिए गए हालिया फैसलों से आतंकी बौखलाए हुए हैं। जिनमें नागरिकता कानून, राम जन्मभूमि, अनुच्छेद 370, तीन तलाक जैसे मुद्दे शामिल हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2