Homeअध्यात्म21 जनवरी को लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, किसी के लिए अच्छी...

21 जनवरी को लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, किसी के लिए अच्छी तो किसी के लिए लाएगा बुरी खबर……..

साल 2019 का पहला महीना सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण दोनों का गवाह बनेगा। 6 जनवरी को सूर्यग्रहण लगा था और अब 21 जनवरी को चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। 21 जनवरी को लगने वाला चंद्रग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। इस चंद्रग्रहण को सुपर ब्लड मून का नाम दिया जा रहा है, यानी इस दिन चंद्रमा का रंग काफी लाल दिखाई देगा, लेकिन यह चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। भारतीय समयानुसार, यह चंद्र ग्रहण 20 जनवरी की रात 08:07:34 से अगले दिन 21 जनवरी को 13:07:03 बजे तक रहेगा। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि इस ग्रहण का प्रभाव किसी राशि पर अच्छा तो किसी पर बुरा पड़ सकता है। आइए जानते हैं विभिन्न राशियों पर इसका प्रभाव…

इन राशियों पर अच्छा प्रभाव
वृश्चिक राशि- धन, बुद्धि एवं विद्या वृद्धि , वाणी में तीव्रता,पराक्रम में वृद्धि, भाग्य वृद्धि। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी, सबका सहयोग समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य की अनदेखी से बचें।
कुम्भ राशि– आय में वृद्धि, सम्मान में वृद्धि, विद्याध्ययन में अवरोध, वाणी तीव्र, रोग एवं शत्रु का समन। पेशेवर बेहतर बने रहेंगे। जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे।
सिंह राशि- गृह एवं वाहन सुख वृद्धि,बुद्धि एवं धन वृद्धि, वाणी में तीव्रता, पैर में चोट या दर्द। अचानक सेहत प्रभावित हो सकती है। जिद और जल्दबाजी न दिखाएं।

इन राशियों पर मिलाजुला प्रभाव
मेष राशि– भाग्य वृद्धि, पराक्रम, वृद्धि, खर्च वृद्धि, पेशाब की समस्या, वाहन की क्षति। हृदय रोगों एवं ज्वारादि में सावधानी रखें।
वृष राशि- पेट की समस्या, परिश्रम में अवरोध, पराक्रम व धन वृद्धि, भाई से कष्ट। अनावश्यक जोखिम से बचें। सुनी सुनाई बातों की अनदेखी करें।
तुला राशि- धन, पराक्रम और सीने की तकलीफ में वृद्धि, शत्रु विजय परिश्रम में अवरोध। समय अनुकूल है। सहज गति से आगे बढ़ते रहें। बड़ों से बनाकर चलें।

इन राशियों पर बुरा प्रभाव
मिथुन राशि- वाणी में तीव्रता, आन्तरिक शत्रु एवं रोग, सीने की तकलीफ, दाम्पत्य से कष्ट। जीवनचर्या संतुलित रखें। देर रात तक न जागें। शुभ कार्यों से जुड़ने के अवसर बढ़ेंगे।
कर्क राशि- कन्धे एवं कमर का दर्द, विद्या वृद्धि, मनोबल कमजोर भाग्य वृद्धि, मन अशांत। साझा प्रयासों में सावधानी बढ़ाएं।
कन्या राशि- सीने की तकलीफ, आंतरिक डर, अध्ययन में अवरोध, दाम्पत्य में तनाव, आय में वृद्धि। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त सावधानी रखें। ठगे जाने की संभावना है।

धनु राशि- दाम्पत्य में तनाव या अवरोध, पेट व पैर की समस्या, क्रोध में वृद्धि, मानसिक पीड़ा, आंतरिक शत्रुओं में वृद्धि। अपरिचितों से सतर्क रहें। लोभ व प्रलोभन में आने से बचें। स्वास्थ के प्रति सजग रहें।
मकर राशि- दाम्पत्य में तनाव, खर्च वृद्धि, मन अशान्त, पैर में कष्ट, कन्धे या कमर के दर्द। जीवनसाथी की सहजता का ध्यान रखें। साहस पराक्राम को बल मिलेगा।
मीन राशि- क्रोध में वृद्धि, सम्मान एवं परिश्रम में अवरोध, आय में वृद्धि, मन अशांत। प्रेम संबंधों में सावधानी रखें। अतिउत्साह में बात प्रभावित हो सकती है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular