Sunday, March 1, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड 2019 बोर्ड परीक्षा कों सफल बनाने की तैयारी, चमोली के 14659 परीक्षार्थी...

2019 बोर्ड परीक्षा कों सफल बनाने की तैयारी, चमोली के 14659 परीक्षार्थी होंगें शामिल, उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में 109 परीक्षा केंद्रों पर देंगे परीक्षा

उत्तराखण्ड परिषदीय परीक्षा वर्ष 2019 के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर परिषदीय परीक्षा केन्द्र निर्धारण समिति की बैठक जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में जिला क्लेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने प्रस्तावित नये परीक्षा केन्द्रों पर विचार-विर्मश करते हुए सभी परीक्षा केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश खण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने सभी परीक्षा केन्द्रों पर विद्युत, पेयजल एवं शौचायल की व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करने के निर्देश शिक्षा अधिकारियों को दिये। उन्होंने सभी परीक्षा केन्द्रों पर फर्नीचर एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। बैठक में प्रस्तावित नये परीक्षा केन्द्रों की भौगोलिक परिस्थितियों एवं मानकों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्य शिक्षा अधिकारी एलएम चमोला ने बताया कि वर्ष 2019 में आयोजित होने वाली हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परिषदीय परीक्षा में जिले में कुल 14,659 छात्र-छात्राऐं शामिल होगें। हाईस्कूल में 4,268 छात्र तथा 3,641 छात्राओं सहित कुल 7,909 छात्र-छात्राऐं परीक्षा में शामिल होगें, जिसमें 232 छात्र तथा 57 छात्राऐं व्यक्तिगत है। वही इण्टरमीडिएट परीक्षा में 3,358 छात्र तथा 3,392 छात्राओं सहित कुल 6,750 छात्र-छात्राऐं शामिल होगे। जिसमें 174 छात्र तथा 147 छात्राऐं व्यक्तिगत है। उन्होंने बताया कि परिषदीय परीक्षाओं के सफल सम्पादन हेतु इस वर्ष 109 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है, जिसमें  एक नया परीक्षा केन्द्र जनता इण्टर काॅलेज घण्डियाल, गैरसैंण शामिल है। विकास खण्ड घाट में 11, थराली में 11, नारायणबगड में 12, कर्णप्रयाग में 17, दशोली में 18, गैरसैंण में 17, जोशीमठ में 7 तथा देवाल व पोखरी में 08-08 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले में विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या में 67 तथा इण्टरमीडिएट में 396 की कमी हुई है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 26 परीक्षा केन्द्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। जिले में अतिसंवेदन शील में कोई भी परीक्षा केन्द्र नही है। खण्ड शिक्षा अधिकारी/पीटीए के माध्यम से चार नये परीक्षा केन्द्र बनाने के प्रस्ताव दिये गये है। जिनमें जनता इण्टर काॅलेज घण्डियाल, शहीद भवानी दत्त स्मारक इण्टर काॅलेज चैपडों, राइका टंगसा तथा कूनीपार्था शामिल है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मोहन सिंह बर्निया, जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष भण्डारी, खण्ड शिक्षिा अधिकारी दर्शन लाल टम्टा, अतुल सेमवाल, विपिन चन्द्र मिश्रा, शंकर लाल आर्य, उमेश चन्द्र कैलखुरा, कर्मवीर सिंह, प्रधानाचार्य राइका गोपेश्वर भरत बिष्ट, प्रधानाचार्य राइका बैंरागणा किशन सिंह बडवाल, वरिष्ठ सहायक भूवन पुरोहित आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2