देहरादून- उत्तराखंड में 20 और 21 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के पौड़ी, चमोली, नैनीताल और पिथौरागढ़ में 20 और 21 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है। बता दें उत्तराखंड के कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। इसकी वजह से गंगा नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है।



